MBA कोर्स क्या है? | MBA का फुल फॉर्म क्या होता है?

1
MBA course kya hai in Hindi

MBA course kya hai in Hindi

आज के समय में हर उम्मीदवार किसी ना किसी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहता है और जब बात आर्थिक क्षेत्र, व्यवसाय और प्रबंधन की आती है, तो एमबीए की डिग्रीसबसे लोकप्रिय है और डिमांडमें रहने वाले कैरियर विकल्पों में से एक है| उम्मीदवार की रूचि हो और वह मेहनत करे तो अपने लक्ष्य को अवश्य पा सकता है|

यह डिग्री किसी भी स्ट्रीम के विद्यार्थी कर सकते है| एमबीए (मास्टर आफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) दो साल की डिग्री होती है जो प्रबंधन और व्यवसाय से सम्बंधित है| यह डिग्री आप ग्रेजुएशन के बाद कर सकते है जिसमे आपको तीन साल का समय लगेगा| अगर आप इसे इंटरमीडिएट के बाद करेंगे तो ये डिग्री करने में आपको पांच साल लगेंगे जिसे इंटिग्रेटेड एमबीए कहते है यह डिग्री पूरी करके आप किसी भी कंपनी में उच्च पद पर कार्य कर सकते है|

यह भी पढ़े: रेलवे स्टेशन मास्टर कैसे बनें?

MBA का फुल फॉर्म क्या होता है?

MBA course kya hai in Hindi
MBA course kya hai in Hindi

MBA का फुल फॉर्म– मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (Master of business Administration) होता है| इसे हिंदी में“व्यवसाय प्रबंधन में स्नातकोत्तर” कहते है| इसके नाम से ही पता चलता है कि इस कोर्स में आपको बिजनेस स्किल्स, बिजनेस मनेजमेंट, मार्केटिंग आदि के बारे में पढाया जाता है|

MBA (Master of business Administration)  क्या है?

MBAबिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर की डिग्री होती है जो बैचलर डिग्री के बाद की जाती है| यह डिग्री दो साल की होती है जिसमे 6-6 महीने के 4 चार सेमेस्टर होते है| इसमें आपको बिजनेस स्किल्स, बिजनेस मनेजमेंट, मार्केटिंग स्किल्स  आदि के बारे में पढाया जाता है| एमबीए की डिग्री पूरी कर लेने के बाद, आपको किसी भी कंपनी के प्रबंधक के रूप में कार्य करना होता है| और आपमें नेतृत्व के लिये आवश्यक कौशल और गुण होने चाहिए जैसे– प्रबंधकीय कौशल, शिक्षण कौशल, विश्लेषणात्मक कौशल, संचार कौशल, निर्णय लेने का कौशल आदि| इन सब स्किल्स के साथ MBA की डिग्री से आप किसी भी बड़ी कंपनी में प्रबंधक के रूप में काम कर सकते है| इसके लिए कंपनिया आपको अच्छी सैलरी देती है यह कोर्स करके आप एक प्रतिष्ठित जॉब पासकते है|

MBA कोर्स के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए?

एमबीए करने के लिए आपको 12वीं पास करनी होगी और फिर किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन करनी होगी जिसमे 50% अंक होने चाहिए| ग्रेजुएशन के आखिरी साल में पढने वाले विद्यार्थी MBA के लिए आवेदन कर सकते है, पर निर्धारित समय पर ग्रेजुएशन डिग्री का सर्टिफिकेट जमा करना होगा| 12वी के बाद डायरेक्ट भी MBA में एडमिशन ले सकते है जिसे इंटिग्रेटेड एमबीए कहते है|

MBA कितने प्रकार का होता है?

MBA कई प्रकार के होते है जैसे –  फुल टाइम MBA, ऑनलाइन MBA, पार्ट टाइम MBA, मिनी MBA प्रोग्राम, MBA डुअल डिग्री प्रोग्राम, डिस्टेंस लर्निंग MBA प्रोग्राम, एग्जिक्यूटिव MBA प्रोग्राम, फुल टाइम एग्जिक्यूटिव MBA प्रोग्राम, आदि|

MBA में कौन-कौन से कोर्स होते है?  

MBA में कई प्रकार के कोर्स उपलब्ध है जिनमे एमबीए मानव प्रबंधन, एमबीए मार्केटिंग, एमबीए सेल्स मैनेजमेंट, एमबीए बिजनेस एनालिटिक्स, एमबीए आईटी मैनेजमेंट जैसे कोर्स है|

MBA में एडमिशन कैसे ले?

प्रत्येक वर्ष जुलाई और अगस्त के महीने में MBA के लिए प्रवेश होते है| MBA में एडमिशन लेने के लिए आपको प्रवेश परीक्षा पास करनी पड़ेगी जिसके लिए आपको CAT/XAT/IIFT/NMAT/SNAP जैसे एंट्रेंसएग्जाम के लिए आवेदन करना होगा| एंट्रेंस एग्जाम पास करना अनिवार्य होता है|

यह भी पढ़े: तहसीलदार कैसे बनें?

इसके बाद शार्टलिस्ट प्रोसेस शुरू होता है| सभी शार्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन(GD), लिखित योग्यता परीक्षा (WAT) और उसके बाद पर्सनल इंटरव्यू (PI) | और इन सब परीक्षाओ को पास करके आप MBA में प्रवेश ले सकते  है किन्तु कुछ कालेजो में प्रवेश परीक्षा नहीं होती|

MBAका सिलेबस क्या होता है?

एमबीए कोर्स का सिलेबस अलग अलग यूनिवर्सिटीज़ के हिसाब से अलग अलग होता है लेकिन हम आपको यहाँ पर कुछ सब्जेक्ट्स के बारे में बताएंगे-

सेमेस्टर 1

  • बिज़नेस कम्युनिकेशन
  • मार्केटिंग मैनेजमें
  • ऑर्गनाइजेशनल बिहैवियर
  • ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट
  • कंप्यूटर एप्लीकेशन एंड मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन
  • क्वांटिटेटिव मेथड
  • फाइनेंशियल अकाउंटिंग
  • मैनेजरियल अकाउंटिंग आदि।

सेमेस्टर 2

  • बिज़नेस रिसर्च मैथड
  • ऑपरेशन मैनेजमेंट
  • मैनेजमेंट साइंस
  • मैनेजमेंट अकाउंटिंग
  • इकोनॉमिक्स एन्वायरनमेंटल ऑफ बिज़नेस
  • प्रोडक्शन ऑपरेशन एंडSCM
  • ऑर्गेनाइजेशन इफेक्टिवनेस एंड चेंज
  • लीगल आस्पेक्ट ऑफ बिज़नेस

सेमेस्टर 3

  • बिज़नेस एथिक्स एंड कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबल
  • स्ट्रैटजिक एनालिसिस
  • इलेक्ट्रिव कोर्स I
  • इलेक्ट्रिव कोर्स II
  • लीगल एनवायरनमेंट ऑफ बिज़नेस
  • डिजिटल मार्केटिंग
  • इलेक्ट्रिव कोर्स III
  • इलेक्ट्रिव कोर्स IV

सेमेस्टर 4

  • कॉर्पोरेट गवर्नेंस
  • एंटरप्रोन्यूरशिपडेवलपमेंट
  • इलेक्ट्रिव कोर्स 1
  • साइबर सिक्योरिटी
  • इलेक्ट्रिव कोर्स2
  • इलेक्ट्रिव कोर्स3
  • इलेक्ट्रिव कोर्स4
  • इलेक्ट्रिव कोर्स 5 आदि.

MBA स्पेशलाइजेशन के अनुसार सिलेबस क्या होताहै?

एमबीए स्पेशलाइजेशन के अनुसार सिलेबस कुछ इस प्रकार होता है

MBA HR

  • फंडामेंटल्स ऑफ HR मैनेजमेंट
  • सर्विस सेंटर में HRM
  • मार्केटिंग रेडंडेंसी

परफॉर्मेंस मैनेजमेंट

MBA IT

  • मैनेजमेंट इन कंप्यूटर एप्लीकेशन
  • बिग डेटा
  • डेटा माइनिंग

MBA मार्केटिंग

  • ह्यूमन रिसोर्स
  • बिज़नेस मैनेजमेंट
  • मार्केटिंग मैनेजमेंट
  • कंज्यूमर बिहेवियर

MBA फाइनेन्स

  • फाइनेंशियल रिपोर्टिंग
  • मैनेजरियलअकाउंटिंग
  • पोर्टफोलियों मैनेजमेंट
  • फाइनेंशियल रिस्क मैनेजमेंट आदि।

MBA की फीस कितनी होती है?

भारत मेंMBA करने के लिए प्राइवेट कॉलेज 15 से 40 लाख रुपये लेते है सरकारी विश्वविद्यालयो में यह फीस प्राइवेट की तुलना कम है जिससे आप कम पैसो में भी MBA की डिग्री कर सकते है निर्भर करता हैकि आप कौन-सा प्लेटफॉर्म चुनते है| मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स पूरा करने के बाद विद्यार्थियों के पास बहुत बड़ा करियर फील्ड होता हैवह इससे सम्बंधित किस क्षेत्र में जाना चाहता है वह निर्णय ले सकता है|

MBA कोर्स करने के बाद मिलने वाली नौकरी में सैलरी कितनी मिलती है?

MBA करने के बाद शुरुआत में लगभग 3,00,000 से 6,00,000 के बीच वार्षिक सैलरी हो सकती है| आपका अनुभव जैसे-जैसे बढेगा वैसे -वैसे आपकी सैलरी भी बढ़ेगी| हर कंपनी में अलग-अलग सैलरी होती है| मध्य स्तर के प्रोफेशनल्स 20 से 30 लाख रुपये प्रति वर्ष कमाते है जबकि वरिष्ठ स्तर के प्रोफेशनल्स 35 से 50 लाख रुपये प्रति वर्ष तक कमाते है|

यह भी पढ़े: 10th के बाद बैंक मैनेजर कैसे बनें?

आज आपने क्या सीखा?

आज के लेख में हमने आपको MBA डिग्री क्या है, इसकी फीस, सैलरी इस कोर्स के लिए योग्यता, ये कितने प्रकार का होता है और इसमें प्रवेश कैसे ले,इसके बारे में जानकारी देने का प्रयास किया है, उम्मीद है कि ये जानकारी आपको पसंद आई होगी| यदि आप और किसी विषय के बारे में जानना चाहते है तो हमें कमेंट कर सकते है|

1 thought on “MBA कोर्स क्या है? | MBA का फुल फॉर्म क्या होता है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *